Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

JDU के छात्र नेता को घर के बाहर मारी गोली, एक गिरफ्तार

shot to dead

shot to dead

बिहार में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक बेखौफ अपराधी वारदातों को बेधड़क अंजाम दे रहे है।

ताजा मामला पटना से सटे बाढ़ का है जहां छात्र जेडीयू  के एक नेता को गोली मार दी गई। गोलीबारी  की घटना बाढ़ के बख्तियारपुर थाना के केवल बीघा घंघ पंचायत की है जहां शनिवार की देर रात अपराधियो ने छात्र नेता आलोक तेजस्वी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।

बिजली के तार की चपेट में आई यात्रियों से भरी बस, छ्ह लोगों की मौत, कई झुलसे

गोली लगने से आलोक बुरी तरह से जख्मी हो गए जिनको गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। घटना देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है जब घर के बाहर फायरिंग कि खबर मिलने पर आलोक बाहर आए तो इसी दौरान उनको गोतिया ने ही एक गोली मार दी जो उनके जबड़े में जा लगी। गोली लगने से घायल हुए आलोक को आनन-फानन में परिजन पटना के निजी नर्सिंग होम भर्ती करवाये।

बाढ़ के एएसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि गोली मारने का आरोप आलोक के गोतिया (पड़ोस के लोगों) पर ही है। गोली लगने से जख्मी हुए छात्र नेता का ऑपरेशन कर दिया गया है। आलोक युवा छात्र जदयू के उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे है। पुलिस गोली मारने वालों के परिजनों को पकड़ कर थाना लाई है। इस घटना के पीछे की वजह पुरानी अदावत बताई जा रही है।

Exit mobile version