Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिजली विभाग के जेई पर लगा घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Rape

रेप

चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने विद्युत कनेक्शन व बकाये की जांच को पहुंची चेकिंग टीम के जेई पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय बालिका ने बताया कि गुरुवार शाम को विद्युत विभाग की पांच सदस्यीय जांच टीम उसके घर के पास पहुंची। इसमें से एक खुद को जेई बता रहा था। किशोरी ने घर में किसी सदस्य के न होने की बात कही, लेकिन जेई समेत तीन सदस्य उसके घर में घुस आए और दो सदस्य कनेक्शन की जांच करने लगे।

IPL 2020 : धवन के शतक से दिल्ली टॉप पर, CSK को पांच विकेट से हराया

इसी बीच जेई उसे दूसरे कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध में किशोरी के चिल्लाने पर पड़ोस में मौजूद किशोरी की छोटी बहन मौके पर पहुंची। उसने बहन को बचाने का प्रयास किया तो जेई ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया।

इस पर पीड़ित किशोरी ने जेई को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने बाल पकड़कर उसे पटक दिया और मौके से  भाग निकला। परिजनों ने थाने में मामले की तहरीर दी है। इस संबंध में थाने के एसआई टीकाराम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है।

मामले की जांच के लिए दो सिपाही गांव भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं आरोपी जेई ने भी आरोपों को गलत बताया है। कहा कि चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी छिपाने के लिए उन पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

गौरक्षा सेवा समिति अध्यक्ष ने चलती कार में छात्रा से किया रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

शनिवार को मामले की जानकारी पूरे विद्युत विभाग के महकमे को हो गई। विभाग के सभी जेई शहर के पटेल तिराहे के पास एकत्र हुए और जेई के खिलाफ दी गई तहरीर को गलत बताते हुए उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है।

गौरतलब है कि जिस जेई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। राजापुर तहसील क्षेत्र में कई वर्षों से कार्यरत इस जेई पर 2019 में एक घर में वृद्धा को धक्का मारकर गिराने का आरोप लगा था।

Exit mobile version