• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JEE Advanced 2024 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

Writer D by Writer D
24/11/2023
in शिक्षा
0
JEE Advanced

JEE Advanced

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

JEE Advanced 2024 एग्जाम 26 मई को आयोजित किया जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर 2024 की परीक्षा (IIT JEE Advanced 2024) का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

JEE Advanced के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से शुरू होंगे और 30 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे तक चलेंगे। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को फीस जमा करने के लिए 6 मई 2024 तक समय दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

JEE Advanced 2024 Exam Date

आईआईटी मद्रास द्वारा जारी शेड्यूल (JEE Advanced 2024 schedule) के अनुसार, परीक्षा 26 मई 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

JEE Advanced 2024 Admit Card

JEE Advanced 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा 10 दिन पहले यानी 17 मई को जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक 26 मई तक एक्टिव रहेगा।

JEE Advanced रिजल्ट कब जारी होगा?

जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस्ड की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 09 जून 2024 को जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों की रिस्पोंस शीट 31 मई, 2024 को वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और प्रोविनजल आंसर-की 2 जून, 2024 को जारी की जाएगी। ऑब्जेक्शन विंडो 3 जून, 2024 को बंद हो जाएगी। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने का बाद रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

AAT और JoSAA एग्जाम शेड्यूल

बता दें कि आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9 जून से शुरू होंगे और 10 जून 2024 तक चलेंगे। एएटी परीक्षा 12 जून को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 15 जून 2024 को जारी किया जाएगा।

UPSC NDA NA II का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक

वहीं संयुक्त सीट आवंटन (JoSAA) 2024 प्रक्रिया संभवतः 10 जून 2024 को शुरू होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Tags: JEE Advanced 2024JEE Advanced Admit CardJEE advanced examJEE Advanced Newsjee advanced resultJEE Advanced scheduledJEE Advanced updates
Previous Post

UPSC NDA NA II का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक

Next Post

Uttarakhand Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे मजदूर जल्द ही लेंगे खुली हवा में सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Board
Main Slider

30 मिनट लेट पर भी एग्जाम सेंटर में एंट्री… UP Board ने जारी किए दिशानिर्देश

12/02/2026
Diksha Makkar tops UGC-NET all India
Main Slider

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

11/02/2026
PM Modi's advice to students on Pariksha Pe Charcha
राष्ट्रीय

Pariksha Pe Charcha: हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए… PM Modi ने AI पर स्टूडेंट्स को दी एडवाइज

09/02/2026
NEET UG
शिक्षा

NTA ने जारी किया NEET UG का नोटिफिकेशन, इस ऑफिशियल वेबसाइट पर करें अप्लाई

08/02/2026
UP Board
शिक्षा

बिहार बोर्ड एग्जाम सेंटर पर ये रहेगा बैन, जानें परीक्षा गाइडलाइंस

07/02/2026
Next Post
Uttarakhand Tunnel Rescue

Uttarakhand Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे मजदूर जल्द ही लेंगे खुली हवा में सांस

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव

केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नियुक्त करेगी नया प्रदेश अध्यक्ष

10/02/2021
Guru Brihaspati

देवताओं के गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात

27/04/2024

ट्वीट कर डिलीट करने पर ट्रोल हुए धर्मेंद्र

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version