Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

JEE Advanced 2026 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

answer key

answer key

आईआईटी रुड़की ने JEE Advanced 2026 परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। संस्थान ने 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अपलोड कर दी है। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न के आंसर पर संदेह है वो निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं।

फाइनल आंसर-की और परीक्षा रिजल्ट 1 जून को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हुई आंसर-की

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रश्नपत्र के सही आंसर देख सकते हैं। इससे पहले 21 मई को उम्मीदवारों के पोर्टल पर रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई गई थी। अब छात्र अपने दिए गए जवाबों की तुलना आधिकारिक आंसरों से कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें JEE Advanced 2026 Answer Key

उम्मीदवार सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर दिखाई दे रहे JEE Advanced Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन के बाद स्क्रीन पर आंसर की की पीडीएफ दिखाई देगी जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

26 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

आईआईटी रुड़की ने छात्रों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी है। अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के आंसर में गलती लगती है तो वह ऑनलाइन माध्यम से चुनौती प्रस्तुत कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है और 26 मई तक जारी रहेगी। संस्थान सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा।

1 जून को आएगा रिजल्ट

सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद आईआईटी रुड़की 1 जून को JEE Advanced 2026 का रिजल्ट घोषित करेगा। उसी दिन फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी जिसे अंतिम माना जाएगा।

Exit mobile version