• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JEE Main पेपर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

Writer D by Writer D
16/02/2025
in शिक्षा
0
JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Main सेशन 1 के पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आंसर-की देखने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

उम्मीदवार 15 फरवरी यानी आज से आंसर-की को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें हर आपत्ति पर 200 रुपये का भुगतान करना होगा। यह विंडो 16 फरवरी को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराने के बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और अगर आपत्तियां वैलिड पाई जाती हैं तो आंसर-की में संशोधन किया जाएगा और उसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

ध्यान रहे, एनटीए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से यह नहीं बताएगा कि उनकी आपत्तियां स्वीकार की गई हैं या अस्वीकृत कर दी गई हैं। जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा और जारी किया जाएगा। जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की गई थी। वहीं, पेपर 1 (बीई/बीटेक) का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।

JEE Main 2025 Paper 2 ऐसे चेक करें आंसर-की

– सबसे पहले JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
– फिर पेपर 2 आंसर-की लिंक खोलें।
– उसके बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें और प्रश्नों और अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ आंसर-की की जांच करें।

अगर दो अभ्यर्थियों को JEE Main पेपर 2 परीक्षा में समान स्कोर मिलता है, तो इस मामले का समाधान ऐसे किया जाएगा:

पेपर 2A (BArch) के लिए

– मैथ्स में एनटीए स्कोर के आधार पर
– एप्टीट्यूड टेस्ट में एनटीए स्कोर के आधार पर
– ड्राइंग टेस्ट में एनटीए स्कोर के आधार पर
– सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
-मैथ्स (पार्ट-1) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
– एप्टीट्यूड टेस्ट (पार्ट-2) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
– अगर इसके बाद भी स्कोर बराबरी पर बना रहता है तो अभ्यर्थियों को समान रैंक दी जाएगी।

पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए

– मैथ्स में एनटीए स्कोर के आधार पर
– एप्टीट्यूड टेस्ट में एनटीए स्कोर के आधार पर
– योजना आधारित प्रश्नों में एनटीए स्कोर के आधार पर
– सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
– मैथ्स (पार्ट-1) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
– एप्टीट्यूड टेस्ट (पार्ट-2) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
– योजना आधारित प्रश्न (पार्ट-3) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार के आधार पर
– अगर इसके बाद भी स्कोर बराबरी पर बना रहता है तो अभ्यर्थियों को समान रैंक दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in देख सकते हैं।

Tags: JEE Main answer keyJEE Main Paper 2 answer keyJEE Main result
Previous Post

NDLS पर भगदड़ के बाद एक्शन में रेलवे, यूपी के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट

Next Post

फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं…, लालू ने NDLS पर भगदड़ पर जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
उत्तर प्रदेश

भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों को दीः मुख्यमंत्री 

04/04/2026
UPPSC 2024
Main Slider

UPPSC 2024 का अंतिम रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 6 महिलाएं

30/03/2026
bank of baroda
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई

28/03/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ में एआई की शुरुआत, 2 लाख छात्रों को मिलेगा भविष्य का आधार

26/03/2026
Next Post
lalu yadav

फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं…, लालू ने NDLS पर भगदड़ पर जताया शोक

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से पत्रकार की मौत

20/11/2022
CM Dhami

आजादी के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया उत्तराखंड: धामी

27/01/2025
up stf

यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया

03/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version