Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जीतन राम मांझी का दावा- पहले फेज में NDA 50 सीटों के आसपास जीतेगा

जीतन राम मांझी Jitan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गया में हो रहे पहले चरण के वोटिंग के दौरान बुधवार को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पहले फेज के 71 सीटों में से एनडीए को 50 सीटों के आसपास जीत हासिल होगी।

बता दें कि हम अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की प्रतिष्ठा पहले ही चरण के चुनाव में ही दांव पर लगी है। एनडीए के तहत हम पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है, इनमें छह पर पहले चरण में ही चुनाव होने हैं। पार्टी के सभी वीआईपी प्रत्याशी भी पहले चरण में ही मैदान में हैं। इनमें एक इमामगंज से जीतनराम मांझी स्वयं मैदान में हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव : 30 सीटों पर मतदान खत्म, 41 पर हो रही है वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच गया के टिकारी विधानसभा में महागठबंधन क्षेत्र के उम्मीदवार सुमन्त कुमार पर हमला होने की सूचना है। प्रत्याशी के गाड़ी का शीशा तोड़ा गया। उम्मीदवार का आरोप है कि हमलावरों ने दो राउंड फ़ायरिंग भी की है। इससे पहले भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बखोरापुर में दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। वहीं जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के छीने गांव में राजद प्रत्याशी व विधायक सरोज यादव के वाहन पर पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए थे। हमले में विधायक को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

Exit mobile version