• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेठ व उसके साथियों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Writer D by Writer D
03/11/2022
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पति की मौत के डेढ़ महीने बाद जेठ व उसके साथियों ने दुष्कर्म (Rape) किया। पीड़िता के घर ना छोड़ने पर आरोपियो ने मारपीट के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जेठ समेत तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर अयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।बताया कि उसके पति ने अपनी जमीन एक लाख 30 हजार रुपये में बेंची थी। जिसका पैसा उसकी सास व जेठ योगेंद्र कुमार हालनिवास जलालपुर थाना करहल मैनपुरी ने अपने सहखाते में डलवा लिए थे।

10 अगस्त की शाम को उसके पति की मौत हो गयी। जिसके बाद से ही आरोपी जेठ उसपर व उसके बच्चों पर घर छोड़ने का दबाव बनाने लगा। 30 सितंबर को आरोपी जेठ, मुकेश निवासी जलालपुर थाना करहल मैनपुरी, जोगेंद्र निवासी झावरे थाना जसवंतनगर इटावा व एक अज्ञात निवासी अयाना ने घर पर आकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा भरकर बारी बारी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद भी आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। तीन अक्तूबर को जब रिश्तेदार घर आये तो उसने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसने अयाना थाने में तहरीर दी।

पांच अक्टूबर को उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Auraiya News
Previous Post

लाखों रुपये मूल्य की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Next Post

3 नवंबर राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

Writer D

Writer D

Related Posts

astronomy lab
उत्तर प्रदेश

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी ‘सुनीता विलियम्स’

18/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

किसानों को बनाया यूपी की समृद्धि का भागीदार

18/02/2026
manuscripts
उत्तर प्रदेश

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

18/02/2026
Tap Connections
उत्तर प्रदेश

प्यास की राजनीति से उबरा बुंदेलखंडः 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

18/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानसभा में तकनीक और परंपरा का संगम: उपमुख्यमंत्री ने डिजिटल गैलरी और पोर्टल का किया अवलोकन

18/02/2026
Next Post
Horoscope

3 नवंबर राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

यह भी पढ़ें

गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा Save the Cow-Save the Kisan Padayatra

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने की आत्महत्या, सरकार को बताया जिम्मेदार

02/01/2021
Purvanchal Expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बांगरमऊ विधायक की कार, बाल-बाल बचे श्रीकांत कटियार

22/07/2022
Mayawati

‘बहन जी’ के भतीजे की निकलेगी बारात, राजनीति पार्टी को नहीं दिया गया निमंत्रण

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version