Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पति को बचाने आई महिला को जेठ ने मारी गोली, मौत

Shot

Shot

रायबरेली। पति को बचाने आई महिला की उसके ही जेठ ने गोली मारकर (shot) हत्या कर दी। गुरुवार देर रात भाइयों के शुरू हुए आपसी विवाद के बाद बड़े भाई पर पिस्तौल तान दी लेकिन बीच में भाई की पत्नी आ गई और उसे गोली (shot) लग गई।

महिला की मौके पर ही मौत हो गई, आरोपित जेठ मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसका अपने छोटे भाई से विवाद चल रहा था।

नगर कोतवाली क्षेत्र के शक्तिनगर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी गुड्डन के साथ बाजार से घर आ रहे थे कि अचानक मधुबन के पास सुरेंद्र का बड़ा भाई जितेंद्र मिल गया और वहीं दोनों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते जितेंद्र ने भाई पर पिस्तौल तान दी, यह देखकर पति को बचाने के लिए गुड्डन बीच में गई।

जितेंद्र पर उस समय खून सवार था और उसने भाई की पत्नी पर ही गोली चला दी और फरार हो गया।लोगों ने पुलिस को सूचना दी और खून से लथपथ महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की हत्या की जानकारी हुई है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version