Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ज्वेलर के घर डकैतों का तांडव, परिजनों को बंधक बनाकर डाली 11 लाख की डकैती

Stole

Stole

पश्चिमी यूपी के मेरठ में आपराधिक वारदातों पर पुलिस-प्रशासन नकेल नहीं कस पा रहा है। मेरठ के नौचंदी इलाके में शुक्रवार की रात डकैती की वारदात इसका प्रमाण है। मेरठ के नौचंदी इलाके में डकैतों ने शुक्रवार रात ज्वैलर के घर जमकर आतंक मचाया।

उन्होंने ज्वैलर के परिवार को बंधक बनाकर 11 लाख की डकैती डाली। बताया गया कि डकैत नकदी और सोने-चांदी की ज्वेलरी ले गए। सुबह करीब 4 बजे बदमाशों के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक वारदात शुक्रवार रात एक बजे एल ब्लाक शास्त्रीनगर की है। यहां तेजपाल वर्मा परिपार के साथ रहते हैं। घरवालों के मुताबिक बदमाश छत की ममटी तोड़कर घर के अंदर घुस गए और पूरे परिवार को गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना दिया। घर में उस वक्त उनकी पत्नी शशि वर्मा और बेटा कपिल वर्मा थे। एक और बेटा है ललित, जो नोएडा में नौकरी करता है।

शराब कारोबारी ने पुलिस टीम पर किया हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत तीन जवान घायल

तेजपाल वर्मा का कहना है कि करीब छह डकैत थे, जो नकाब पहने हुए थे। बदमाशों ने कपिल को अलग कमरे में बंद कर दिया। वे बार-बार घर के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डकैतों ने विरोध करने पर घर के कई सदस्यों के साथ मारपीट भी की। तेजपाल ने बताया कि डकैत घर के अंदर 550 ग्राम सोना, छह किलो चांदी और 11 लाख की नकदी ले गए। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डकैतों की तलाश शुरू कर दी है।

बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश को कानपुर लाने की तैयारी में पुलिस

पीड़ित परिवार के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि डकैतों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version