Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अस्पताल में एडमिट जाह्नवी कपूर, सामने आई ये बड़ी वजह

Jhanvi Kapoor

Jhanvi Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor)  के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस की पिछले कुछ दिनों से ही हालत ठीक नहीं चल रही थी। सेहत में सुधार ना होता देख फैमिली को चिंता हुई तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक्ट्रेस के करीबियों ने इंडिया टुडे से इसकी पुष्टि की है।

सोर्स ने बताया कि वो (Jhanvi Kapoor) पिछले कई दिनों से बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं। जिसके बाद आज (गुरुवार) को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनके परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अब स्टेबल है और एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

अंबानी वेडिंग में झूमीं जाह्नवी (Jhanvi Kapoor)

जाह्नवी (Jhanvi Kapoor) हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनी थीं। वो बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग हाथ में हाथ डाले एंट्री लेती दिखी थीं। एक्ट्रेस यहां खूब मस्ती और डांस करती दिखी थीं। जाह्नवी और राधिका अच्छे दोस्त हैं, इस शादी में वो परिवार की तरह शामिल हुईं। एक्ट्रेस परफॉर्मेंस भी दी थी।

अभिषेक बच्चन ने तलाक के पोस्ट को किया लाइक, एक्टर के रिएक्शन पर फैंस की बढ़ी चिंत

एक पोस्ट शेयर कर जाह्नवी ने बताया था कि उन्हें डांस करने के लिए अपने लहंगे के कैन कैन को भी काट कर निकालना पड़ा था। इसमें उनका साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया था।

Exit mobile version