Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में जीजा-साले गिरफ्तार

arrested

arrested

मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने रामपुर दोराहा निवासी युवक और करूला निवासी उसके साले को सामूहिक दुष्कर्म करने और फिर जबरदस्ती गर्भपात कराने के आरोप में पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक और उसकी पत्नी ने मदद के बहाने किशोरी की मां से नजदीकी बढ़ाई। बाद में उसकी बेटी को घर बुलाकर नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया।

एसएचओ कटघर मनीष सक्सेना ने बताया कि मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी के समक्ष पेश होकर तहरीर दी थी।

महिला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। उस समय रामपुर दोराहा निवासी आरोपित गुलफाम और उसकी पत्नी ने काफी मदद की। उस समय गुलफाम का परिवार जयंतीपुर में ही रहता था। बाद में वह परिवार के साथ कटघर के रामपुर दोराहा क्षेत्र में रहने लगी।

महिला ने बताया कि एक दिन आरोपित और उसकी पत्नी घर आए और कहा कि काम में मदद के लिए बेटी को भेज दिया गया। आरोपितों के कहने पर पीड़िता अपनी 15 वर्षीय बेटी को आरोपित के घर भेजने लगी।

आरोप है कि घर ले जाकर गुलफाम की पत्नी अलवीना उर्फ मन्नों ने सिरदर्द की दवा के बहाने किशोरी को नशीली गोली खिला दी। इसके बाद गुलफाम और उसके साले नदीम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों ने बीसों बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता जब भी विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देते रहते।

Exit mobile version