Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धमाके के साथ गिरी जेके कॉटन मिल की दीवार, दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल

J K Cotton Mill

जेके कॉटन मिल की दीवार गिरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जरीब चौकी स्थित जेके कॉटन मिल की जर्जर दीवार सोमवार देर रात गिर गई, जिसमें आसपास के तीन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस व क्षेत्रीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और हैलट में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही सीसामऊ क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा व सपा विधायक इरफान सोलंकी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

जानकारी के अनुसार, जरीब चौकी के शराव मिल हाता में रहने वाले संजय जायसवाल मजदूरी करते हैं। संजय ने बताया कि उनके घर से ही जे.के कॉटन मिल की दीवार भी जुड़ी हुई है। सोमवार देर रात वह काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी प्रियंका व तीनों बच्चे टीवी देख रहे थे, तभी एक तेज धमाके के साथ जेके कॉटन मिल की दीवार भरभरा कर उनके घर पर आ गिरी।

गेस्ट हाउस में युवती के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी को मिली ये सजा

दीवार गिरने से सदानंद व नित्यानंद का भी घर क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने मलबे में फंसी प्रियंका व उसने तीनों बच्चे कन्हैया हिमांशु व अर्पित को बाहर निकाला। मलबे में दबकर सदानंद की पत्नी रीता देवी भी घायल हो गयी। जिन्हें पुलिस की मदद से हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका और बेटे कन्हैया की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सीसामऊ क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा ने बताया कि एक मिल की दीवार गिरने से एक महिला के साथ उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है अन्य सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। हादसे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version