Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

J&K : जीसी मुर्मू का इस्तीफा मंजूर, मनोज सिन्हा होंगे नये उपराज्यपाल

मनोज सिन्हा

J&K : जीसी मुर्मू का इस्तीफा मंजूर, मनोज सिन्हा होंगे नये उपराज्यपाल

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री काेविंद ने गिरीश चन्द्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और श्री सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा

इससे पहले बुधवार को श्री मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक श्री मुर्मू को दिल्ली में कोई अन्य जिम्मेदारी एवं पद दिए जाने की संभावना है।

Exit mobile version