Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

शिबू सोरेन

शिबू सोरेन ने दी कोरोना को मात

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हरियाणा के मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) से उन्हें रविवार को छुट्‌टी दे दी गई।

झामुमो सूत्रों ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष श्री सोरेन के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता रांची में भर्ती कराया गया था। आरंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता गुरुग्राम में भर्ती करने के लिए 25 अगस्त को रांची से वाया बोकारो होते हुए भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाया गया था।

बंगाल के भाजपा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा- टीएमसी कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटेंगे

इसके लिए राजधानी में विशेष कोच जोड़ा गया था। गुरूजी को 26 अगस्त को मेदांता गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने बताया कि करीब दो सप्ताह के इलाज के बाद शिबू सोरेन की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। साथ ही श्री सोरेन की अन्य बीमारियां भी अब नियंत्रण में हैं। इसके बाद अस्पताल ने श्री सोरेन को डिस्चार्ज कर दिया। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे श्री सोरेन अभी दिल्ली में ही स्वास्थ्य लाभ करेंगे।

Exit mobile version