Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी

UPSC-GEO

UPSC-GEO

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) ने जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी नेसंयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है, जहां से अभ्यर्थी परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

21 फरवरी 2021 को होगी परीक्षा संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा अगले साल फरवरी में होगी।  जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 21 फरवरी, 2021 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा से करीब तीन हफ्ते पहले आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होंगे। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने विवरण के जरिए लॉग इन होकर परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

राखी सावंत ने कहा- ‘अर्शी करवाएं हिप ट्रांसप्लांट, हमेशा नाइटी में रहती हैं’

यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी सत्र दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगा। सत्रों का रिपोर्टिंग समय क्रमशः सुबह 8 बजे और दोपहर 12:30 बजे है।

इन पदों पर की जाएंगी भर्ती

(i) वैज्ञानिक ‘बी’ (हाइड्रोलॉजी), ग्रुप ‘ए’: 16

(ii) वैज्ञानिक ‘बी’ (रासायनिक) समूह ‘ए’: 03

(iii) वैज्ञानिक ‘बी’ (भूभौतिकी) समूह ‘ए’: 06

Exit mobile version