• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोशीमठ भू-धसाव: कुल 723 घरों में दरारें, 462 विस्थापित

Writer D by Writer D
10/01/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
Joshimath

Joshimath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जोशीमठ भू-धसाव (Joshimath Landslide) के बाद प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से घरों को खाली कराने की प्रकिया को तेज कर द गई है। अब तक कुल 723 घरों में दरारें आई हैं। इनमें 86 मकान असुरक्षित क्षेत्र में हैं। प्रशासन की ओर से 131 परिवारों के 462 सदस्यों को विस्थापित किया गया है। प्रभावित परिवारों को 15 लाख से अधिक धनराशि वितरित की गई है।

जनपद आपदा प्रबंधन चमोली की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार तक नौ वार्डों में कुल 723 मकानों में दरारें आई हैं। चार वार्डों में कुल 86 भवन असुरक्षित हैं। मंगलवार को 37 परिवार और इससे पहले 94 परिवारों को विस्थापित किया गया है। अब तक कुल 131 परिवारों के 462 सदस्यों को विस्थापित किया जा चुका है। जोशीमठ में 51 भवनों को राहत शिविर के लिए चिन्हित किया गया है, जिसमें 1425 लोगों की रहने की क्षमता है। जोशीमठ से बाहर पीपलकोटी में 20 भवनों को राहत शिविर के लिए चिन्हित किया गया है। जिनकी क्षमता 2205 लोगों की रहने की है। अब तक 63 लोगों लोगों को पांच हजार की दर से और भवन क्षतिग्रस्त भवन 1.30 लाख की दर से 15.65 लाख रुपये वितरित की गई है।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधू ने जोशीमठ भू-धसाव के संबंध में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को साथ लेकर एक असेसमेंट कमेटी बनाई जाए। प्रतिदिन पूरे क्षेत्र में टीम भेज कर निरीक्षण करवाया जाए कि पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में किस प्रकार का और कितना परिवर्तन हुआ हुआ है, जो भवन अधिक प्रभावित हैं उन्हें प्राथमिकता पर ध्वस्त किया जाए।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली से क्षेत्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। भूस्खलन से किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान न हो इसके लिए सबसे पहले परिवारों को शिफ्ट करने के साथ खतरनाक भवन को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्त किए जाए। प्रभावित नागरिकों व शासन प्रशासन के मध्य किसी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप न हो। उच्चाधिकारी भी लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क रहें,और परिस्थितियों पर नजर बनाए रखें।

मोबाइल नेटवर्क के लिए नए टावर लगाएं-

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-धंसाव के कारण मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है। मोबाइल टावर अन्यत्र सुरक्षित स्थान में शिफ्ट कर नए टावर लगा कर संचार व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।

ड्रेनेज और सीवेज प्लान पर काम करें शुरू-

मुख्य सचिव ने कहा कि जोशीमठ के स्थिर क्षेत्र के लिए ड्रेनेज और सीवेज प्लान पर भी काम शुरू किया जाए। भवनों को ध्वस्त करने में विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाए ताकि ध्वस्तीकरण में कोई अन्य हानि न हो। साथ ही,कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव मोड पर रखा जाए और आमजन को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ से सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम,सचिव नितेश कुमार झा,अरविंद सिंह ह्यांकी,डॉ.रंजीत सिन्हा व बृजेश कुमार संत सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार व जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: joshimath landslideNational newsUttarakhand News
Previous Post

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, खिचड़ी मेला की तैयारियों का लिया जायजा

Next Post

एटीएम मशीन गैस कटर से काट कर नगदी चोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
CM Nayab Saini participated in the “Somnath Swabhiman Parv” program.
राजनीति

मुख्यमंत्री ने पिहोवा के अरुणाय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम में की शिरकत

11/05/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन बनाएगी उत्तराखंड की जनता : मुख्यमंत्री धामी

11/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

11/05/2026
PM Modi-Rahul Gandhi
Main Slider

ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं… PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला

11/05/2026
Next Post
atm robbery

एटीएम मशीन गैस कटर से काट कर नगदी चोरी

यह भी पढ़ें

death of 100 crows

दिल्ली मे बर्ड फ्लू के तहत दूसरे राज्यों से चिकन की सप्लाई पर प्रतिबंध

11/01/2021
murder

शराबी ने गला दबा कर दी बुजुर्ग साधु की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

23/03/2021
CM Dhami

सीएम धामी से बड़कोट के छात्रों ने की भेंट

29/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version