Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Nikhil Wagle

Nikhil Wagle

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में जर्नलिस्ट निखिल वागले (Nikhil Wagle) की कार पर शुक्रवार रात कुछ लोगो ने हमला कर दिया। पत्रकार निखिल वागले ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर लाल कृष्ण आडवाणी औऱ पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की आलोचना की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी के चलते उन पर यह हमला हुआ। इस दौरान पत्रकार निखिल वागले की गाड़ी हर स्याही फेंकी गई। साथ ही निखिल वागले के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला भाजपा नेता सुनील देवधर की शिकायत पर पुणे पुलिस ने दर्ज किया है। निखिल वागले पर आईपीसी की धारा 153ए सहित कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निखिल वागले (Nikhil Wagle) निर्भय बनो कार्यक्रम का आयोजन किया था। उनके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर ही इकट्टा हो गए औऱ उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान जब पत्रकार निखिल वागले की कार वहां पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला कर दिया। उनकी कार का कांच तोड़ दिया गया और स्याही भी फेंकी गई।

Exit mobile version