• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकार रतन सिंह के पिता बोले- एसओ की गिरफ्तारी के बाद ही उठेगी बेटे की अर्थी

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बलिया
0
Ballia Journalist Murder

बलिया पत्रकार मर्डर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया । बलिया जिले में टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की हत्या हो गई है। इस मामले में पिता विनोद सिंह ने फेफना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि पत्रकार का शव घर पहुंचते ही वहां चीख-पुकार मच गई है। हर ओर रोने की आवाजें आने लगी। इसी बीच पिता विनोद सिंह ने एसओ शशिमौलि पांडेय गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने कहा जब तक उसको पकड़ा नहीं जाता वे बेटे की अर्थी उठने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के लिए सीधे फेफना एसओ जिम्मेदार हैं। रतन सिंह के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की साजिश में तत्कालीन फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय की भूमिका संदिग्ध रही है।

इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री ने रतन सिंह के परिजनों को दस लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। इसके बाद तया हुआ कि कृषक दुर्घटना बीमा के तहत 5 लाख की और मदद की जाएगी। वहीं जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पत्रकार रतन सिंह की पत्नी को एक महीना के अंदर स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय विधायक व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फोन पर पत्रकार के पिता से बात की है।

नितिन जैन बनाते है क्रिकेटरों का रेखाचित्र, कही यह बड़ी बात

इससे पहले सुबह रतन सिंह के पिता विनोद सिंह ने पुलिस की उस थ्योरी को झूठा करार दिया। जिसमें कहा जा रहा था कि यह आपसी विवाद में हत्या हुई है। आईजी ने बताया था कि जमीनी विवाद में एक पक्ष ने भूसा रखा था। तो दूसरे पक्ष ने उसी जमीन पर पुवाल लाकर रख दिया। इसी विवाद के बाद गोली चली और पत्रकार रतन सिंह की मौत हो गई।

पिता विनोद सिंह ने पत्रकारों से दावा किया है कि जिस जमीन के बारे में पुलिस बता रही है। वहां जाकर कोई भी देख लें कि पुवाल और भूसा रखा गया है या नहीं। उन्होंने कहा पुलिस पूरी तरह से झूठ बोल रही है। विनोद सिंह का कहना है कि यह आपसी रंजिश में हत्या नहीं है। मामले की सही जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर कई आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि लोकल पुलिस बड़े अधिकारियों को सही जानकारी नहीं दे रही है।

बीते सोमवार की रात करीब नौ बजे पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने रतन को दौड़ाकर गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। बताया जा रहा है कि पत्रकार रतन सिंह सोमवार को पूरे दिन जिला मुख्यालय बलिया में रहने के बाद शाम को अपने गांव चले गए।

शाम को गांव में ही किसी के यहां बैठने के बाद पैदल ही वापस घर जा रहे थे। तभी घर कुछ लोगों ने उनपर फायर झोंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार जान बचाने के लिए रतन ग्राम प्रधान में घर में घुस गए, लेकिन हमलावरों ने पीछा नहीं छोड़ा और एक-एक कर तीन गोलियां दाग दी। इससे रतन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Tags: balliaBallia Journalist MurderFefna SOhindi newsjournalist murder caseJournalist Ratan Singh's fathernews in hindipolice kill journalistRatan SinghVineed Singhपत्रकार मर्डर केसपिता ने रखी फेफना थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांगपुलिस ने की पत्रकार की हत्याफेफना एसओबलियाबलिया पत्रकार मर्डरयोगीरतन सिंहविनेाद सिंह
Previous Post

नितिन जैन बनाते है क्रिकेटरों का रेखाचित्र, कही यह बड़ी बात

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली 6 सितंबर को

Desk

Desk

Related Posts

10 people died in a road accident
Main Slider

सड़क पर दौड़ती मौत ! डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, सड़क पर बिछ गई लाशें

03/11/2025
Shivpal Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं… शिवपाल ने इस जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को किया भंग

03/11/2025
CM Yogi roared in Kewati, Bihar
Main Slider

इंडी गठबंधन के तीन बंदरों, पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

03/11/2025
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

वहां अकेले जाना खतरे से खाली नहीं… बिहार में प्रचार न करने पर बोले आज़म खान

03/11/2025
PM Modi
Main Slider

नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी यह ऐतिहासिक जीत… विश्व विजेता बनीं बेटियों को दी बधाई

03/11/2025
Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar assembly election

बिहार विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली 6 सितंबर को

यह भी पढ़ें

यादव समाज ने खेली फूलों से होली

28/03/2022
Swatantradev

पंचायत चुनाव में सहभागिता करने वाले भाजपा के कई जिलों के महामंत्री पदमुक्त

10/04/2021
Main Gate

घर के मुख्य दरवाजे के पास न रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाली के शिकार

12/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version