Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बूथ विजय अभियान का लखनऊ से शुभारंभ करेंगे जेपी नड्डा

JP Nadda

JP Nadda

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 11 सितम्बर को लखनऊ से बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ करेगें।

श्री नड्डा प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर जुडे़ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि प्रदेश के 27700 शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित होकर डिजिटल माध्यम से बूथ विजय अभियान से जुडे़गें।

श्री योगी और श्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य प्रयागराज, डा. दिनेश शर्मा गाजियाबाद, श्री बंसल लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से बूथ विजय अभियान से जुडे़गें। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर बूथ विजय अभियान का हिस्सा बनेगें। बूथ विजय अभियान के साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान भी प्रारम्भ होगा, जो 20 सितम्बर तक चलेगा।

बूथ समिति सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्टी बूथ विजय अभियान को प्रारम्भ कर रही है। पार्टी अध्यक्ष द्वारा अभियान के शुभारम्भ के साथ अभेद्य बूथ संरचना से बूथ विजय की संकल्पना लेकर पार्टी कार्य प्रारम्भ करेगी।

पार्टी द्वारा कल से शुरू किये जा रहे बूथ विजय अभियान के अवसर पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर योजना रचना बनाई गई है।

पार्टी के योजनानुसार कल बूथ विजय अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर 15 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर श्री नड्डा के उद्बोधन को सुनेगें।

Exit mobile version