मेष- आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक जीवन आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मिथुन- आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी।
कर्क- आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह- आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी।
कन्या- नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
तुला- आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आज आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। विवादों से दूर रहे।
धनु- आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।
मकर- संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा।
मीन- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। साथ ही आप इसमें सफल भी हो सकते हैं।