मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ है। घर में धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। संतान की ओर से सुख प्राप्त हो सकता है।
वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके जीवन में किसी नए प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है।
मिथुन- आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी दोस्त की मदद से कोई अच्छा काम मिल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे।
कर्क- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के विवादों में न पड़ें।
सिंह- आज आपका दिन कल के दिन से बेहतर रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। किसी भी काम को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।
कन्या- आज आपका दिन शानदार बीतेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। माता-पिता खुश रहेंगे।
तुला- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कई दिनों से रुके हुए कार्य आज पूरे हो जाएंगे। आपको अपने खान-पान में बदलाव करना चाहिए। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक- आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी भी काम में जीवनसाथी का साथ रहेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ आज सब कुछ अच्छा रहेगा।
मकर- आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने फिरने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। बातचीत में सावधानी बरतें, विवाद हो सकता है।
कुंभ- आज विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज किसी भी काम को करने से पहले घर के बड़े सदस्यों की राय जरूर लें।
मीन- आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।