Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

22 जून राशिफल: आज इन पांच राशियों की चमकने वाली है किस्मत

Zodiac

Zodiac

मेष- आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज धन लाभ हो सकता है।

वर्ष- आज आपका दिन सामान्य है, नौकरी पेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अपनी वाणी के प्रभाव से सहकर्मियों के दिलों को जीत लेंगे।

मिथुन- आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है। आज उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

कर्क- परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नई तकनीक से आपके व्यापार में वृद्धि होगी। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपकी प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। आज कुछ नया प्रयोग करने की प्रवृत्ति रहेगी।

कन्या- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर में किसी उत्सव का माहौल बन सकता है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

वृश्चिक- माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु- आज कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा। एक साथ कई कामों को करने में सफल रहेंगे। समाज सेवा से जुड़े हुए कार्यों में अपनी सहभागिता रख सकते हैं।

मकर- आज घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन ठीक रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारे काम अच्छे से निपट जाएंगे।

कुंभ- जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है।

मीन- आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी।

Exit mobile version