Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाइव मैच में कबड्डी प्लेयर की मौत, मैदान में मचा हड़कंप

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मुंबई। मुंबई के मालाड इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कबड्डी टूनामेंट (Kabaddi Match) में भाग ले रहे बीकॉम के छात्र कीर्तिकराज मल्लन (20) की अचानक मौत (Death) हो गई। मलाड पुलिस ने छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शताब्दी हॉस्पिटल भेज दिया। मलाड पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार (9 फरवरी) दोपहर की है जब मालाड इलाके में एक कॉलेज की तरफ से कब्बड्डी टूनामेंट का आयोजन किया गया था। खेल के दौरान वह छात्र डेड लाइन पार कर उन्हें छूने गया और आउट होकर जब वो बाहर जाने लगा, तभी अचानक से वो मैदान में ही गिर गया।

मौके पर मौजूद लोगो ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में छात्र को नजदीकी हॉस्पिटल लाया गया, जहा डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक मुंबई के गोरेगांव इलाके के संतोष नगर का रहने वाला था। वह गोरेगांव के विवेक कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

सर्जरी के बाद ऋषभ पंत ने शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात

कबड्डी खेलने के दौरान हुई इस दुखद मौत के मामले में कुछ छात्रों ने वीडियो बनाया है, उस वीडियो के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version