Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कच्ची मकान की दीवार ढही, एक परिवार के सात सदस्य घायल

wall collapsed

दीवार गिरी

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र के एक ग्राम में आज तड़के कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से एक ही परिवार के सात सदस्य दबकर घायल हो गये ।

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां कहा कि औरैया सदर ब्लाक के ग्राम पड़रिया के मजरा गढ़ा मानिकचन्द निवासी गृहस्वामिनी शकुन्तला देवी देर रात्रि अपने पुत्र शिवपाल (24), नाती अर्जुन (9), उदय प्रताप (4), अंश प्रताप (1) एवं नातिन रूबी व नैंसी के साथ अपने कच्चे मकान में सो रही थीं।

 निजीकरण की नीतियों का विरोध, बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान

तड़के कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई जिससे नीचे सो रहे सभी लोग मलवे दब गये। दीवार गिरते ही घर में हड़कंच मच गया। ग्रामीणों ने मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल शकुंतला देवी व शिवपाल को सैफई रेफर कर दिया। जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

Exit mobile version