Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

काजोल ने पहनी ऐसी ड्रेस की हो गई ट्रोल, यूजर्स बोले- उर्फी की बीमारी लग गई

बॉलीवुड सेलेब्स पार्टीज और अवॉर्ड नाइट्स में बन ठन कर पहुंचते हैं। कई बार फैंस उनके लुक को कॉपी करते हैं तो कई बार ऐसा सेलेब्स ऐसा अवतार लेकर पहुंचते हैं कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जाती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ भी हुआ। मौका था फिल्म फेयर मीडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड नाइट्स का। फैशन की जलवा दिखाते हुए काजोल ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं सेरेमनी में पहुंचीं कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया।

दरअसल, 28 अक्टूबर को दुबई में फिल्म फेयर मीडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड नाइट्स का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कई सेलेब्स ने यहां शिरकत किया। काजोल, उर्वशी रौतेला, श्रुति हासन, उर्फी जावेद से लेकर कई स्टार इस इवेंट में पहुंचे थे। ग्लैमर का तड़का लगाते हुए काजोल एक ब्लैक एंड व्हाइट बॉडी-कॉन गाउन के साथ एक सुपर-प्लंगिंग नेकलाइन के साथ स्पॉट हुईं।

काजोल ने अपने लुक को न्यूड लिप कलर, शिमरी आईशैडो और स्लीक बालों के साथ परफेक्ट कंप्लीट किया था। हमेशा अपने फैंशन सेंस के लिए वाह-वाह लूटने वालीं काजोल इस बार अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हो गईं। सोशल मीडिया यूजर्स को उनक ये लुक कुछ लोगों को तो पसंद आया, लेकिन ज्यादातर लोगों को काजोल का ये अवतार पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

46 साल में दुनिया को अलविदा कह गए कन्नड़ सिनेमा के Puneeth Rajkumar

काजोल की ड्रेस का नेक इतना बड़ा था कि लोग उनकी तुलना लिफाफे और बाइक के कवर से करने लगे। तो कुछ ऐसे भी थे, जो बोल रहे थे कि लगता है काजोल को उर्फी वाली बीमारी हो गई है।

एक यूजर ने लिखा- प्लीज अगली बार से ये हॉलीवुड की कॉपी मत करना। एक यूजर ने इसे ‘हेलोवीन’ ड्रेस बताया।

Exit mobile version