Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन रखा जाएगा कजरी तीज व्रत, जानें महत्व

Kajri Teej

Kajri Teej

कजरी तीज (Kajri Teej ) का पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर, शनिवार को रखा जाएगा।  परंपरा के अनुसार, इस दिन लोग एक दूसरे को उपहार देते है। घरों में पकवान बनाया जाता है।

इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती और तीज माता की पूजा की जाती है। आइए कजरी तीज (Kajri Teej ) के महत्व, पूजा विधि और विशेष भोग के बारे में जानते हैं।

कजरी तीज (Kajri Teej ) 2023 तिथि

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 01 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 50 मिनट पर हो रही है। अगले दिन 02 सितंबर 2023 को रात 08 बजकर 49 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार इस साल कजरी तीज (Kajri Teej )  2 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहला कजरी तीज (Kajri Teej ) व्रत देवी पार्वती ने रखा था। इस व्रत का पालन करने से वैवाहिक महिलाओं को प्रेम और सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति होती है। इस दिन रात में चन्द्रमा की पूजा की जाती है और हाथ में गेहूं रखकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।

Exit mobile version