• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कलयुगी बेटे ने ही उतारा था मां को मौत के घाट, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, झाँसी
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़पुरा में मंगलवार की रात महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घण्टे के अंदर पर्दाफाश कर दिया। राज से पर्दा उठाते हुए शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का अपना बेटा ही था। जिसने मां को गांव के किसी व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद अपना धैर्य खो दिया और हत्या जैसा कदम उठा दिया।

क्षेत्राधिकारी गरौठा अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि मृतका गायत्री के पुत्र जयदीप उर्फ छोटू ने बताया कि उसकी मां का चरित्र ठीक नहीं था। गांव के लोग उसके घर आते-जाते रहते थे, जो उसे पसंद नहीं था। उसके पिता भी इसी वजह से गांव में चैकीदारी करते थे और घर कम आते थे।

KRK ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर एक बार फिर साधा निशाना, बोला

जयदीप के अनुसार घटना वाली रात वह घर पहुंचा तो उसकी मां किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसे देखते ही यह कहते हुए फोन काट दिया कि छोटू आ गया है। इस पर उसे शक तो हुआ पर फिर भी वह इसे दरकिनार कर छत पर सोने चला गया। देर रात को अचानक उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि नीचे आंगन में उसकी मां गांव के ही एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में थी।

यह देख उसने ललकारा तो गांव का उक्त व्यक्ति भाग निकला। गुस्से में तमतमाते हुए जयदीप नीचे आकर मां से झगड़ गया। गुस्से में उसने अपनी मां की साड़ी से ही उसका गला घोंटने का प्रयास किया और पास में पड़ी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिए। इसके बाद वह फिर छत पर जा पहुंचा। उसे नींद नहीं आ रही थी। करीब रात तीन बजे उसने शोर मचाकर गांव वालों को बताया कि किसी ने उसकी मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि, मंगलवार की रात मढ़पुरा गांव में महिला गायत्री पाठक की उसी के घर में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने पड़ताल करते हुए जब मृतका के बेटे जयदीप से पूछताछ की तो वह टिक नहीं सका। उसने हत्या का राज उगल दिया।

घटना के सफल अनावरण में सीओ गरौठा अभिषेक राहुल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय अजित सिंह, कां. संजीव कुमार व संजय कुमार, ड्राइवर बलवीर की खास  भूमिका रही।

Tags: crime newsup news
Previous Post

किशोरी की हत्या के आरोपित को ग्रामीणों ने दबोचा, भेजा जेल

Next Post

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ सेल्फी डालने वाला युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
arrested

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ सेल्फी डालने वाला युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

gangster Kala Jathedi

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सात लाख का इनामी काला जठेड़ी गिरफ्तार, स्पेशल सेल ने दबोचा

31/07/2021
arrested

डकैती की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों रुपए के मोबाइल बरामद

07/09/2021
gautam gambhir

गौतम गंभीर ने दी रविंद्र जडेजा को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट करने की सलाह

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version