• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां-बाप को घर में बंद कर ससुराल चला गया कलयुगी बेटा, पुलिस ने ताला तोड़ा तो….

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Parents

Parents

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया जब पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस एक घर में तीन दिनों से बंद वृद्ध दंपति का हाल लेने पहुंची।

ताला तोड़कर देखा तो दोनों की दशा इतनी खराब थी कि वे अपने बिस्तर से भी उठ पाने में असमर्थ दिखे। पुलिस पारिवारिक मामला होने से वृद्ध दंपति के नाती को बुलाकर उसे देखरेख की जिम्मेदारी देते हुए वापस चली गई।

सरायमीर थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति कस्बा में अपना घर बनवाकर परिवार के साथ रहता है। परिवार में पति-पत्नी के साथ ही उनके बच्चे भी हैं। इसके अलावा वृद्ध मां-बाप भी साथ ही रहते हैं। वृद्ध मां-बाप की उम्र 80-85 साल की है और दोनों बीमार होने के साथ ही बिस्तर पर पड़े हैं। दोनों की जो स्थिति है, उसमें तो बेटे को पास रहते हुए उनकी देख रेख करनी चाहिए थी, लेकिन ससुराल की चाह में बेटा बीमार मां-बाप को घर में बंद कर शनिवार को अपनी परिवार संग ससुराल रहने चला गया। जाते-जाते भांजे से यह कह गया कि कभी-कभार जा कर देख लेना।

अवार्ड वापस करने राष्ट्रपति आवास जा रहे खिलाड़ियों को पुलिस ने रोका

तीन दिनों से वृद्ध दंपति घर में बंद थे। सोमवार आसपास के कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर गई। वृद्ध दंपति बिस्तर पर पड़े थे। दोनों में इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि वे बिस्तर से उठ सकें। इस पर पुलिस ने पहले बेटे को फोन कर तत्काल वापस लौटने को कहा। वहीं परिवार के अन्य व्यक्ति को बुला कर दोनों के देखरेख की जिम्मेदारी दी। ससुराल की चाह में जन्म देने वाले मां-बाप को घर में तीन दिनों से बंद करने वाले बेटे की इस कवायद पर स्थानीय लोगों के साथ ही रिश्तेदार भी खासे नाराज दिखाई दिए। पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।

वृद्ध दंपति के एक रिश्तेदार ने उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि अक्सर ही वृद्ध दंपति के साथ मारपीट की जाती है। इतना ही नहीं प्रायः दंपति को बेटा इसी तरह घर में बंद कर चले जाते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि घर में ताला बंद करने के साथ ही पूरे घर की बत्ती भी गुल कर देते हैं। वृद्ध दंपति अंधेरे में पड़े रहते हैं। न तो ठीक से भोजन ही इन्हें दिया जाता है न ही देखरेख की जाती है।

भारत बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें राज्य : गृह मंत्रालय

अब पारिवारिक कारण चाहे जो भी रहा हो, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घर का ताला तोड़ कर वृद्ध दंपति का हाल लिया। इसके साथ ही परिवार के अन्य लोगों को बुला कर उन्हें बेटे के ससुराल से वापस लौटने तक देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई है। बेटे को भी फोन पर तत्काल वापस लौट कर मां-बाप की देखरेख करने का निर्देश दिया गया है। – अनिल सिंह, इंस्पेक्टर सरायमीर।

Tags: crime news in hindiup newsup news in hindiआजमगढ़ न्‍यूज़
Previous Post

भारत बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें राज्य : गृह मंत्रालय

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
Main Slider

घर पर ही इस तरह से करें मेकअप, मिलेगा पार्लर जैसा लुक

08/11/2025
De-Tan
Main Slider

एलोवेरा की मदद से करें फेशियल, घर पर ही मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

08/11/2025
Hair Oil
Main Slider

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

08/11/2025
Bleach
Main Slider

फेस पर ब्लीच लगाने के बाद होती हैं जलन, तो ट्राई करें ये हैक्स

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

07/11/2025
Next Post
Two shooter encounter

पुलिस मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

yogi government

कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों को मासिक सहायता के लिए न्यूनतम आय सीमा बढ़ी

16/06/2021
Deepika Padukone

बिसलेरी की ग्‍लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण

22/12/2023
CM Dhami

आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से करें सत्यापन: धामी

22/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version