Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल्याण सिंह ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिला डिस्चार्ज

former governor kalyan singh

कल्याण सिंह ने दी कोरोना को मात

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह लंबे समय से गाजियाबाद के कौशाम्बी यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती थे। स्वस्थ होने के बाद कल्याण सिंह को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने फूलों की बौछार कर कल्याण सिंह को विदाई दी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। बाद में उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

कंगना रनौत के बयान पर बोलीं शर्लिन चोपड़ा- ये लोग माल फूंककर डिप्रेशन के नारे लगाते हैं

कोरोना की चपेट में आने के बाद कल्याण सिंह को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। लखनऊ के माल एवेन्यू में रहने वाले कल्याण सिंह को बुखार आ रहा था जिसके बाद उनकी जांच गई थी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

फिलहाल, कल्याण सिंह की तबीयत ठीक बताई जा रही है। उनकी कोरोना की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। काफी समय से यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कल्याण सिंह को आज डिस्चार्ज कर दिया गया।

Exit mobile version