Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल्याण सिंह ने ट्वीट कर कहा- प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा

kalyan singh

kalyan singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपनी मौत की अफवाहों पर ही ट्वीट कर खंडन किया है। शुक्रवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पूरे प्रदेश एवं देश की प्रार्थनाएं मेरे साथ है, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।

एसजीपीजीआई मे भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार जारी है। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा कि देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के मुख्यमंत्री और अन्य कई नेता उनसे मिलने अस्पताल गए। गुरुवार को पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि वे अब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों व पैरा मेडिकल कर्मियों से इशारे से बात की और उनके सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

इजरायल के साथ रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएंगे : राजनाथ

डॉक्टरों के अनुसार उनके वाइटल आर्गन अब सामान्य होते जा रहे हैं। गुरुवार को कल्याण सिंह के हाथ-पैरों की नस में चेतना आई है। पूर्व सीएम पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीसीएम वन में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

Exit mobile version