Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अमित शाह को देखकर भावुक हुए कल्याण सिंह के बेटे राजवीर, फफक-फफक कर रोए

amit shah-rajveer singh

amit shah-rajveer singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को बुलंदशहर के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौली पहुंचकर अहिल्या बाई स्टेडियम में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गृहमंत्री अमित शाह को देख कल्याण सिंह के बेटे राजवीर फफक-फफक कर रो पड़े। इस दौरान शाह ने उन्हें गले से लगाकर सांत्वना दी। बता दें कि राजवीर सिंह भाजपा सांसद भी हैं।

अतरौली पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से कहा कि जिस दिन राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबूजी (कल्याण सिंह) से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबूजी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर गति एवं दिशा दी।

बाबूजी के निधन के बाद योगी ने नहीं ली झपकी, लखनऊ से अलीगढ़ तक खुद संभाली कमान

प्रदेश का विकास किया। उन्होंने अपने कार्यों की गहरी छाप छोड़ी है। बाबूजी के जाने से भाजपा में जो रिक्तता आई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबूजी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नहीं थे। लेकिन उनको उनके उम्र के साथ-साथ युवाओं का भी साथ मिला. वह हमेशा भाजपा के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता शामिल रहेंगे। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार करीब 3 बजे होना है।

Exit mobile version