Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल्याण सिंह के खास BJP विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का निधन

BJP MLA Devendra Pratap Singh

BJP MLA Devendra Pratap Singh

कासगंज जिले की अमापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की सोमवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। उन्हें जनता ने जीताकर तीसरी बार विधायक बनाया था और कल्याण सिंह के खास माने आते हैं।

जिले की अमापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन—फानन परिजन उन्हें गंभीर हालत में एटा के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने विधायक को मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पार्टी सहित सुभचिंतक व जनता, श्रद्धांजलि देने के आवास पर पहुंचने लगे। वहीं जनपदवासी उनके आकस्मिक निधन से आवाक है और जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है विधानसभा परिसीमन से पूर्व जिले की सोरो विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओंकार सिंह के निधन के बाद 1999 में देवेंद्र प्रताप सिंह ने कल्याण सिंह द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद कल्याण के भाजपा में शामिल हुए और 2002 में भाजपा की टिकट पर इसी विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र प्रताप सिंह को जनता का आपार वोट मिला और उन्होंने जीत दर्ज की। बाद में विधानसभा का परिसीमन से क्षेत्रों में बदलाव हो गया था।

अमापुर से विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर में देवेंद्र प्रताप सिंह तीसरी बार जीतकर विधायक बने। देवेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के खास माने जाते थे। इनकी मौत पर भाजपा जिले के राजनैतिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Exit mobile version