• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में लगेगी कल्याण सिंह की 9 फीट ऊंची प्रतिमा, सीएम योगी करेंगे अनावरण

Writer D by Writer D
20/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kalyan Singh

Kalyan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की पहली पुण्यतिथि 21 अगस्त को है। इसी दिन प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राम मंदिर आंदोलन के नायक की कांस्य प्रतिमा लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार, सूबे में लोधी बिरादरी के सबसे बड़े नेता रहे कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की पहली पुण्यतिथि प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और सरकार मनाएगी। इस अवसर पर लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में लगाई गई कल्याण सिंह की पहली प्रतिमा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनावरण करेंगे। 21 अगस्त को पूर्व सीएम कल्याण सिंह का सम्मान कर उनकी छवि के सहारे सीएम योगी लोधी मतदाताओं के बीच भाजपा के आधार को मजबूत करने का काम करेंगे।

कल्याण सिंह (Kalyan Singh)  की स्मृति में अब लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में कल्याण सिंह की 9 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई कांस्य की इस प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में योगी सरकार के तमाम मंत्री और भाजपा के बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

मातृशक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि अंतिम पंघाल की जीतः सीएम योगी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh)  का 89 साल की उम्र में 21 अगस्त 2021 को निधन हो गया था। राम मंदिर आंदोलन में उनकी महती भूमिका रही। इसके अलावा यूपी में पहली बार बीजेपी की सरकार बनाने में उनका योगदान रहा। साथ ही उन्हें  देश के सबसे बड़े राज्य का दो बार सीएम बनने का गौरव मिला।

कल्याण सिंह (Kalyan Singh)  ने अपने राजनीतिक जीवन में सबकुछ पाया। 90 का दौर तो उनकी राजनीति के लिहाज से काफी खास रहा। उन्हीं सालों में उन्होंने दो बार यूपी की सत्ता भी संभाली और मंदिर आंदोलन को धार भी दी।

Tags: bjpcm yogikalyan singhLucknow News
Previous Post

मातृशक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि अंतिम पंघाल की जीतः सीएम योगी

Next Post

भारत ने जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, वनडे सीरीज पर 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
India beat Zimbabwe

भारत ने जिम्बाब्वे को दी शिकस्त, वनडे सीरीज पर 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

यह भी पढ़ें

zomato

दिल्ली-NCR में Zomato ने नहीं लिए ऑनलाइन ऑर्डर, कस्टमर को दिखा ये मैसेज

25/09/2022
If you forget your phone's pattern lock, then unlock the phone

अपने फोन का पैटर्न लॉक भूल गए, तो ऐसे करें अनलॉक

03/04/2022
road accident

ट्रैक्टर-विक्रम में टक्कर, विक्रम सवार एक दर्जन लोग घायल

04/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version