• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम के लिये सत्ता का त्याग करने वाले विरले नेता थे कल्याण

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
kalyan

kalyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूं तो अयोध्या में रामजन्मभूमि आंदोलन में भाग लेने वाले कई नेताओं ने राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी मगर बाबरी विध्वंस के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले कल्याण सिंह का नाम इस आंदोलन के साथ अमर हो गया।

‘बाबूजी’ के नाम से राजनीतिक गलियारों में पहचाने जाने वाले कल्याण ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी विध्वंस के बाद न सिर्फ सत्ता की बलि दी बल्कि इस मामले में सजा पाने वाले वह एकमात्र शख्सियत थे। कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के मढ़ौली गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था। उनका विवाह रामवती से हुआ। श्री सिंह के पुत्र राजवीर सिंह एटा से भाजपा सांसद है।

वर्ष 1967 में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य के लिए चुने गए और वर्ष 1980 तक सदस्य रहे। अतरौली विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले कल्याण 1991 और 1997 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त किये गये थे। जून 1991 में यूपी के मुख्यमंत्री बनाये गये श्री सिंह के कार्यकाल के दौरान छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में कारसेवकों में बाबरी ढांचा गिरा दिया जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये उन्होने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होने कहा था कि ये सरकार राम मंदिर के नाम पर बनी थी और उसका मकसद पूरा हुआ। ऐसे में सरकार राममंदिर के नाम पर कुर्बान हुई। मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद कल्याण सिंह को जेल भी जाना पड़ा था।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

1993 के विधानसभा चुनाव में वह अतरौली के अलावा कासगंज से निर्वाचित हुये। इस चुनाव में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी ने गठबन्धन सरकार बनायी जबकि विधान सभा में कल्याण नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आये।

श्री सिंह सितम्बर 1997 से नवम्बर 1999 के बीच एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हालांकि 21 अक्टूबर 1997 को बसपा ने कल्याण सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया। दिसम्बर 1999 में बीजेपी के साथ मतभेदों के कारण कल्याण सिंह ने भाजपा छोड़ दी और ‘राष्ट्रीय क्रांति पार्टी’ का गठन किया। वर्ष 2004 में, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अनुरोध पर वह भाजपा में वापस आ गए। वर्ष 2004 के आम चुनावों में वह बुलंदशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद नियुक्त किए गए। वर्ष 2009 में वह भाजपा से एक बार फिर अलग हो गये और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एटा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता को चार सितम्बर 2014 राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि 28 जनवरी 2015 में उन्हे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

Tags: kalyan singhkalyan singh passed awayLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiup ex cm kalyan singhYogi Adityanathकल्याण सिंहकल्याण सिंह का निधन
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को ही दी है घर की चाबी : श्रीकांत

Next Post

हमेशा याद आएंगे भगवान रामभक्त कल्याण

Writer D

Writer D

Related Posts

Karela juice
Main Slider

इस आसान तरीके से तैयार हो जाता है यह हेल्दी ड्रिंक, आपके शरीर का रखता है ख्याल

07/06/2025
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2025
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

07/06/2025
Gemstones
धर्म

ये रत्न धारण करने से हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

07/06/2025
Fengshui
Main Slider

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

07/06/2025
Next Post

हमेशा याद आएंगे भगवान रामभक्त कल्याण

यह भी पढ़ें

थारू संस्कृति का दुनिया भर में डंका The world around Tharu culture

देवरिया में दहाड़े योगी- कहा कि आज नौकरियां बिकती नहीं, ऐसा करने वालों की जगह जेल

31/10/2020
chicken korma

इफ्तारी में बनाएं चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी

20/03/2025
Lucknow Police Commissionerate

ट्विटर पर लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट बना नंबर वन

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version