Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घरेलू विवाद में कलयुगी पिता ने बेटे को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

shot to dead

विधायक की पार्टी में चली गोलियां

लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में पिता ने अपने बेटे पर फायर दिया। पेट में गोली लगने बेटा घायल हो गया। घायलावस्था में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना कल्याणपुर के विजयकुंड इलाके में हुई। यहां पर नईम खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में बेटा जुहेब खान और बेटी भी हैं। देर शाम पिता नईम खान और बेटे जुहेब खान के बीच वाद-विवाद हो गया। थोड़ी देर में बात ज्यादा बढ़ और इस बीच गुस्से में आकर नईम ने फायर कर दिया।

फैक्ट्री के प्रदूषित कचड़े के नीचे दबा मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

गोली उसके बेटे जुहेब के पेट में लगी और वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। छानबीन मेें पता चला है कि जुहेब का दिन में अपनी बहन से भी विवाद हुआ था। इसके बाद देर शाम का उसका पिता से विवाद हो गया।

पुलिस ने इस संबंध में परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की।

Exit mobile version