• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कलयुगी पिता और युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, चबाई नाक

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक पिता का वहशीपन और उसकी दरिंदगी सामने आई है। यहां पिता ने मर्यादाओं की सभी हदें तोड़ते हुए अपनी नाबालिग बेटी से न केवल कई बार रेप किया, बल्कि उसकी नाक तक चबा डाली. पिता की दरिदंगी की शिकार हुई नाबालिग को बचाने के लिये दादा ने जब उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया तो वहां पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया।

आरोपी युवक नाबालिग को नशे की गोलियां देकर 28 दिन तक बारंबार रेप करता रहा। मामले का खुलासा होने के बाद अब पीड़िता को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी नाक की सर्जरी की गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

मामला जोधपुर के लूणी थाना इलाके से जुड़ा है। आरोप है कि शख्‍स अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का गत दो साल से देह शोषण कर रहा था। इस दौरान वह कई बार उससे मारपीट भी करता था। बेटे की हैवानियत से दुखी होकर दादा ने पोती को बचाने के लिये उसे पड़ोस के गांव में अलग से कमरा दिला दिया। वहां भी दरिंदों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

चिकित्सक व पत्रकार सहित मिले 151 पॉजिटिव, जिले में लगा नाइट कर्फ्यू

दादा ने जब पीड़िता को किराये पर कमरा दिलवाया तो पड़ोसी युवक की नजर उस पर पड़ गई. आरोप है कि उसने नाबालिग को नशीली दवाएं देकर उसका देह शोषण शुरू कर दिया। आरोपी पड़ोसी युवक ने 28 दिनों तक नशे की गोलियां देकर नाबालिग लड़की के साथ कई बार रेप किया। उसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे कर युवक के चुंगल से निकलकर घर पहुंची तो पिता ने बुरी तरह से मारपीट कर उसकी नाक चबा ली।

पीड़िता के मुताबिक, जब वह तीन साल की थी तो मां की मृत्‍यु हो गई। उसके बाद पिता उस पर अत्याचार करने लगा. जब वह 13 साल की हुई तो पिता ने उसके साथ गंदा काम किया। बाद में जब मर्जी होता वह गंदा काम करता. उससे बचाने के लिए दादा ने पड़ोस के गांव में उसे अलग कमरा दिलवाया। वहां पड़ोसी युवक ने नशीली दवाएं देकर कई बार रेप किया। घर आने के बाद वह दादा से तो कुछ नहीं कह सकी, लेकिन दादी को आपबीती बतायी। इस पर बाद में पिता और युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक का कोरोना से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

अस्पताल में किशोरी से मिलने के लिए हाल ही में कुछ लोग पहुंचे. उन्होंने पहले दादा को धमकाया फिर पीड़िता को मुंह बंद रखने की धमकी दी. आरोपियों की ओर से दादा पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। केस वापस नहीं लेने की सूरत में अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं। लूणी पुलिस ने हैवानियत करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है. रेप करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsrajasthan news
Previous Post

कोरोना महामारी भी नहीं रोक पाई कार्तिक आर्यन की करोड़ों की कमाई

Next Post

भाजपा पार्षद ने गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला खून से लथपथ शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Next Post
BJP councilor shoots suicide

भाजपा पार्षद ने गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला खून से लथपथ शव

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

दो पुलिस सब इंस्पेक्टर निलंबित व 5 इंस्पेक्टर स्थानांतरित, ये है बड़ी वजह

09/09/2023

इस दिग्गज खिलाड़ी के घर डकैतों ने बोला हमला, परिवार को बचाने में हुआ घायल

31/12/2021
Parineeti Chopra

सात जन्मों के लिए राघव की हुई परिणीति, लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई

24/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version