Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कलयुगी मां अपनी नाबालिग बेटी को बेचने की कर रही थी तैयारी, पुलिस ने बिकने से बचाया

कलयुगी मां

कलयुगी मां

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हनुमानगंज क्षेत्र के ग्रामसभा केशवपट्टी निवासी एक मां अपनी नाबालिग बेटी को बरेली ले जाकर बेचने की तैयारी कर रही थी। इसकी भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंच किशोरी को कब्जे में लेते हुए चाइल्ड लाइन भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि हनुमानगंज क्षेत्र के केशवपट्टी निवासी एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री को लेकर गुरुवार को छितौनी बाजार पहुंची। लड़की के लिए सामान की खरीदारी करने लगी। इस पर लड़की को शक हुआ तो उसने मां से सामान खरीदारी करने के बारे में पूछा तो उसे बताया कि उसे बरेली जाना है। यह सुन लड़की परेशान हो गयी।

फिरोजाबाद : मालगाड़ी के जेनरेटर के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप

मां-बेटी छितौनी बाजार से बाहर निकले। लड़की ने मां पर बरेली ले जाकर बेचने का आरोप लगाते हुए शोर मचाया।। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गयी। इसकी भनक लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही महिला वहां से भाग खड़ी हुई। पुलिस ने लड़की को कब्जे में लेकर चाइल्ड लाइन को भेज दिया है।

आप सांसद संजय सिंह पर योगी सरकार ने लगाया राजद्रोह का केस

प्रभारी एसओ विशाल सिंह ने बताया कि किशोरी द्वारा अपनी मां पर बरेली ले जाकर बेचने की बात कही जा रही है। पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है। फरार महिला की खोजबीन में टीम लगा दी गई है।

Exit mobile version