Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम मोहन यादव से कमलनाथ ने की भेंट, प्रदेश के विकास में मदद देने का किया वादा

Kamal Nath

Kamal Nath met CM Mohan Yadav

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव (Manoj Yadav) से मुलाकात की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath ) ने कहा, मैंने मोहन यादव को बधाई दी और राज्य के विकास के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। अब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि विपक्ष के रूप में हम मध्य प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए काम करें।

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। यादव के साथ निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य पार्टी प्रमुख वीडी शर्मा और तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक राजभवन पहुंचे थे।

जनता तय करेगी उसे कैसा प्रदेश चाहिए: कमलनाथ

इससे पहले BJP विधायक दल ने निवर्तमान सरकार में मंत्री यादव (58) को अपना नेता चुना। इसके बाद मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Exit mobile version