Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कमल नाथ ने शिवराज से मुलाकात कर नए कृषि कानूनों पर की चर्चा

कमल नाथ की शिवराज से मुलाकात Kamal Nath meets Shivraj

कमल नाथ की शिवराज से मुलाकात

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से उनके निवास पर मुलाकात की है।

इस दौरान केंद्र सरकार के कृषि कानून और किसान आंदोलन पर चर्चा हुई है। कमल नाथ के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा ने बताया गया है कि, मुख्यमंत्री चैहान से सौजन्य मुलाकात के दौरान कमल नाथ ने किसान आंदोलन, तीन काले कृषि कानूनों, प्रदेश के विकास व जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा की है।

यूपी 5.5 लाख लोगों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना

कमल नाथ ने कहा कि यह तीन कृषि कानून किसानो को बर्बाद कर देंगे, इसका राजनीति से परे हटकर हर किसान हितैषी व्यक्ति को विरोध करना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इन कानूनों से खेती, किसानी दोनो को भारी नुकसान होगा। आज हमारे किसान भाई दो माह से अधिक समय से इन कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। आज आवश्यकता है कि उनके संघर्ष में सभी उनका साथ दे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इन मुददों के साथ प्रदेश के विकास व जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री चैहान से चर्चा की व आवश्यक सुझाव भी दिये।

Exit mobile version