Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कमलनाथ ने कहा- सौदेबाजी करना कांग्रेस की संस्कृति और सिद्धांत नहीं

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज राज्य के सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सौदेबाजी कर एक चुनी हुयी सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि सौदेबाजी करना कांग्रेस की संस्कृति और सिद्धांत नहीं है।

श्री कमलनाथ ने जिले के हाटपिपलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया, किसानों की कर्जमाफी की, बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे अनेकों कार्य किए, लेकिन भाजपा ने एक चुनी हुयी सरकार को सौदेबाजी कर गिरा दिया। उन्होंने कहा कि सौदेबाजी करना कांग्रेस की संस्कृति और सिद्धांत नहीं है। अगर कांग्रेस भी सौदेबाजी करती तो, आज प्रदेश में यह उपचुनाव नहीं होते।

CBI करेगी हाथरस केस की जांच, CM योगी ने जारी किया आदेश

उन्होंने कहा कि हमने कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की शुरुआत की, क्योंकि किसानों का जन्म भी कर्ज में होता है और उसकी मृत्यु भी। उन्होंने कहा कि हमने ना सिर्फ डिफाल्टर किसानों का कर्ज माफ किया, बल्कि चालू खाते वालों किसानों का भी कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि उन्हे 15 महीने में 11 महीने काम करने का मौका मिला, जिसका हिसाब देने को तैयार हैं, लेकिन पहले भाजपा को अपने 15 वर्षो का हिसाब देना चाहिए।

इस अवसर पर सभा को क्षेत्र के प्रभारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, राजेंद्र सिंह बघेल, कुणाल चाैधरी, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल आदि ने भी संबोधित किया।

Exit mobile version