Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यौन शोषण के आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया सरेंडर, पुलिस ने भेजा जेल

Kamal Rawat

Kamal Rawat

चंपावत/नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत जिले में नाबालिग के यौन शोषण के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत (Kamal Rawat) ने रविवार को पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण दिया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

भाजपा के तल्लादेश मंडल के पूर्व अध्यक्ष (Kamal Rawat) पर चंपावत की एक नाबालिग के यौन शोषण का आरोप है। इसके बाद विगत शुक्रवार को चंपावत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली मेंयौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया।

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद भाजपा के खिलाफ राजनीतिक दलों और लोगों में आक्रोश फैल गया। मामला दर्ज होने के बाद भाजपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष निर्मल महरा की ओर से आरोपी को पार्टी और पद से निष्कासित कर दिया गया। श्री महरा ने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताया।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेन्द्र पींचा ने बताया कि आज आरोपी ने पुलिस के कोतवाली में सरेंडर कर दिया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया है। साथ ही जांच जारी है।

दूसरी ओर इस घटना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से आज कुमाऊं मंडल में कई जगह प्रदर्शन किया गया। हल्द्वानी एवं रामनगर में पार्टी कार्यकर्ता आज एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

Exit mobile version