Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कमला हैरिस कोरोना पॉज़िटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

Kamala Harris

Kamala Harris

वॉशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई हैं। कमला हैरिस के पॉजिटिव होने की जानकारी अमेरिकी मीडिया से हवाले से आई है।

कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कमला हैरिस ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। कमला हैरिस (Kamala Harris) में कोरोना के गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। हालांकि अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली में कोरोना फुल स्पीड में, 24 घंटे में मिले 1200 से अधिक नए केस

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यलाय व्हाइट हाउस की ओर से जारी किए बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन हाल ही में कमला हैरिस के संपर्क में नहीं आए थे, इसीलिए वो कोरोना से सुरक्षित हैं। हालांकि अब एहतियात बरती जा रही है।

व्हाइट हाउस ने पिछले कुछ दिनों में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस जिन भी लोगों से मिली हैं उन सभी को टेस्ट कराने की सलाह दी है।

Exit mobile version