• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’99 पर्सेंट गलती पुरुषों की होती है…’, अतुल सुभाष की सुसाइड पर बोलीं कंगना रनौत

Writer D by Writer D
11/12/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Kangana Ranaut on Atul Subhash's suicide

Kangana Ranaut on Atul Subhash's suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंडी की सांसद और भाजपा नेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अतुल सुभाष की आत्महत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंगना रनौत ने सुभाष के साथ हुई घटना पर हैरानी जाहिर करते हुए इसकी निंदा की और कहा कि पूरा देश इससे शोक में है। पुरुषों के उत्पीड़न पर छिड़ी बहस के बीच कंगना ने कहा है कि एक गलत महिला के कारण महिलाओं के उत्पीड़न को नहीं झुठलाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में 99 फीसदी पुरुषों का ही दोष होता है।

संसद भवन के बाहर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा, ‘सारा देश हैरान है और शोक में है। एक नौजवान का वीडियो दिल दहला देने वाला है। निश्चित तौर पर शादी जब तक भारतीय परंपराओं से बंधी हुई है तब तक ठीक है। लेकिन जैसा उन्होंने खुद कहा है वामपंथ का कीड़ा उसमें, समाजवाद का कीड़ा उसमें, फर्जी नारीवाद का कीड़ा, बाकी तीन चार चीजें इसमें, एक धंधा बना लेंगे लोग। करोड़ों रुपए की वसूली की जा रही थी जोकि उसकी क्षमता से बाहर थी।’

कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि इसमें तो कहने वाली बात नहीं कि यह निंदनीय है, ऐसा नहीं होना चाहिए। युवाओं पर इस तरह का बोझ नहीं होना चाहिए। सैलरी से तीन गुना-चार गुना वह हर महीने वह हर महीने दे रहे हैं, करोड़ों की मांग हो रही है तो प्रेशर में आकर उन्होंने ऐसा किया। कंगना ने पुरुषों के लिए भी अलग बॉडी का समर्थन करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि एक अलग बॉडी होनी चाहिए कि जो विक्टिम हैं उनको भी, लेकिन एक गलत महिला का उदाहरण लेकर जितनी महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है उसे हम नहीं झुठला सकते हैं। यह नहीं कह सकते, हमेशा 99 फीसदी शादियों में पुरुषों का ही दोष होता है, इसलिए ऐसी भी गलती हो जाती है।’

अतुल सुभाष ने बेटे को लेटर में लिखी ऐसी बात, पढ़कर आप हो जाएंगे भावुक

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने शादी के बाद जारी तनाव और उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों, उसकी पत्नी, उसके रिश्तेदार और उत्तर प्रदेश की एक जज की कथित प्रताड़ना का पूरा ब्योरा दिया है।

पुलिस ने बताया कि सुभाष का शव मंजूनाथ लेआउट क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। उनके कमरे में एक तख्ती भी लटकी मिली जिसमें लिखा था ‘न्याय मिलना बाकी’ है। अतुल सुभाष ने आत्महत्या करने से पहले डेढ़ घंटे का एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने उन सभी परिस्थितियों का जिक्र किया, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुभाष यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘मुझे लगता है कि आत्महत्या कर लेनी चाहिए क्योंकि मैं जो रुपये कमा रहा हूं उससे मेरे दुश्मन और मजबूत हो रहे हैं। उन्हीं रुपयों का इस्तेमाल मुझे बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है और यह चक्र यू हीं चलता रहेगा। मेरे द्वारा चुकाए गए करों से प्राप्त धन से यह न्यायालय और पुलिस व्यवस्था मुझे, मेरे परिवार को और अन्य सज्जन लोगों को परेशान करेगी।’

Tags: atul subhash suicide caseKangana Ranaut
Previous Post

भारतीय भाषाओं और संस्कृति के माध्यम से बच्चों का भविष्य निर्माण कर रही योगी सरकार

Next Post

बिजली निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार, बिना नोटिस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का किया एलान

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

11/05/2026
Lip Balm
फैशन/शैली

रूखे होठो को सॉफ्ट बनाने के लिए बनाए लिप बाम

11/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Next Post
Electricity

बिजली निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार, बिना नोटिस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का किया एलान

यह भी पढ़ें

Bigg Boss में रिया चक्रवर्ती की एंट्री Riya Chakraborty's entry in Bigg Boss

Bigg Boss में हो सकती है रिया चक्रवर्ती की एंट्री, खुद को साबित करने का मौका

26/08/2020

जल्‍द ही प्रदेश में 12 करोड़ पात्र लोगों को मिल जाएगी पहली डोज

10/12/2021

विपक्ष के झूठे वायदे में नहीं फंसे मतदाता : मनोज तिवारी

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version