Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कंगना रनौत ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2019 में एक भी फिल्म शूट नहीं की, क्यों?

kangna sushant

सुशांत सिंह राजपूत कंगना रनौत

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में बेटे की आत्महत्या मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। अब कंगना रनौत, एक्टर के पिता के इस कदम के बाद लगातार ट्वीट कर रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि फिल्म माफिया के चलते उसे मानसिक परेशानियां होने लगी थीं।

…जानें सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने क्या लगाए आरोप

कंगना रनौत लिखती हैं कि 2019 में सुशांत सिंह राजपूत ने एक भी फिल्म शूट नहीं की। उनका फिल्म माफिया ने ब्वॉयकॉट कर दिया था। एक्टर के पिता का कहना है कि वह सब कुछ छोड़कर ऑर्गेनिक खेती करना चाहते थे। आखिर क्यों इतने पावरहाउस टैलेंटेड लड़के को अपना शानदार करियर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और खेती करना चुनना पड़ा, क्यों?

सुशांत सिंह केस में कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना

इससे पहले कंगना रनौत ने एक ट्वीट कर रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं। उसने सुशांत की रहस्यमयी मौत से बस 2 दिन पहले ही महेश भट्ट को उसके मनोचिकित्सक के तौर पर हायर किया था। खुशी है कि अब इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि कंगना सुशांत सुसाइड मामले पर शुरू से अपनी राय देती रही हैं।

Exit mobile version