लाइफ़स्टाइल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक बोल और फैशन आइकन के रूप में जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल लुक से लेकर वेस्टर्न लुक में वह एकदम परफेक्ट नजर आती हैं। कंगना अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन जब बात रेड कारपेट की आती हैं तो भी कंगना अपने जलवे बिखेरती नजर आ ही जाती हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर किसी अवॉर्ड शो में अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। देखें कंगना रनौत के चुनिंदा रेड कारपेट लुक।
कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 की बात करें तो कंगना ने अपने हर एक लुक से फैंस के दिलों में राज किया था। जहां कांस के पहले दिन उन्होंने Falguni Shane Peacock India के कलेक्शन की बेहतरीन कांजीवरम साड़ी पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने हाथों में महरून कलर के ग्लव्स पहनकर कुछ अलग टच दिया।
कांस के दूसरे दिन कंगना ने खूबसूरत व्हाइट कलर का गाउन पहना। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने Michael Cinco के कलेक्शन का गाउन था। इस लुक में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी।
कांस फेस्टिवल पार्टी में भी कंगना ने अपने बोल्ड अवतार से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। कंगना के लुक की बात करें तो वह NEDRET TACIROGLU के कलेक्शन का कोट पैंट पहनकर नजर आईं। जिसमें उनेहोंने डीप नेक का कोट पहना। कंगना ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप के साथ स्मोकी आइज और ग्लोसी लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में जेल लगाकर स्ट्रेट किए हुए थे।
कांस फेस्टिवल 2018 में कंगना ने अपने हर एक लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। वह रेड कारपेट में ने सिल्वर बेस ब्लैक कैटसूट पहना था। इस कैटसूट को नीडो के डिजाइनर नेद्रेत टॉसिग्रोल ( Nedo By Nedret Taciroglu) ने तैयार किया। कंगना ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर ईयररिंग पहनी और हाथों में मैचिंग क्लच लिए हुए नज़र आईं वहीं उनकी नेकलाइन काफी पल्जिंग थी। इस लुक में कंगना काफी बोल्ड लग रही थी।