Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिना मास्क लगाए स्टुडियो पहुंचीं कंगना हुई यूजर्स का शिकार

Kangana

Kangana

बॉलीवुड की पंगा गर्ल एक बार फिर सुर्खियों में है। बता दे एक्ट्रेस के बेबाक अंदाज से हर कोई वाकिफ है। क्योकि अक्सर कंगना अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बयानबाजी करती रहती हैं। लेकिन अब कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। जी हां, कंगना रणौत की एक गलती पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री कंगना रणौत बिना मास्क के नजर आ रही हैं। कंगना डबिंग स्टूडियो जा रही हैं और वो कार से बिना मास्क के उतरीं। इसके साथ ही उनके हाथ में भी मास्क नहीं दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा व स्वास्थ्य मंत्री ने  कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई

कंगना की बिना मास्क वाली ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपका मास्क कहां है मैम, आप हमेशा दूसरों को ज्ञान देती रहती हैं।’ तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, ‘ये अकेली ऐसी ओवरस्मार्टनेस की दुकान हैं जिन्हें कभी मास्क पहने नहीं देखा।’ एक यूजर ने कहा, ‘मास्क नहीं पहनने के लिए इन्हें फाइन करना चाहिए, क्या यह आम नागरिक से अलग हैं?’

कंगना रणौत को मास्क ना पहनने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर जिस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखते हुए कंगना रणौत तो मास्क पहनना चाहिए था। पिछले दो दिनों में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें, अक्षय कुमार, गोविंदा, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, शुभांगी अत्रे और अन्य स्टार्स शामिल हैं।

 

 

Exit mobile version