Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कंगना बोलीं-9 सितंबर को मुंबई आऊंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोके

 मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

यह ट्वीट कर अब कंगना ने एक बार फिर अपने विरोधियों पर पलटवार किया है। बता दें कि कंगना ने बीते दिनों ट्वीट किया था कि वह बॉलीवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानता हैं। उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए ट्वीट किया था कि वह मदद कर सकती हैं। बशर्ते उन्हें सुरक्षा दी जाए।

इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि वह केंद्र सरकार या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। इस पर संजय राउत का बयान था कि इतना ही डर है तो मुंबई न आएं। कंगना ने पलटवार किया था कि मुंबई अब पीओके जैसा फील हो रहा है।

Exit mobile version