Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेहतर होगा कंगना हिमाचल में ही रहें-शिवसेना नेता संजय राउत

सचिन वाजे गिरफ्तार

सचिन वाजे गिरफ्तार

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर संजय राउत ने कहा कि हमको इतना ही काम है क्या। हम लोग फोकट की धमकी देने वाले लोग नहीं हैं। मुंबई में रहकर उसने शोहरत कमाई, पैसा कमाया, मुंबई पुलिस ने उसकी सुरक्षा की और अब वह मुंबई पुलिस पर ही इल्जाम लगा रही है। मुंबई पुलिस को अगर वह बदनाम कर रही है तो यह सरकार की भी बदनामी है।

JL50 Review- सस्पेंस, इतिहास, नक्सलवाद और साइंस से लेकर मेलोड्रामा तक, (ऑल इन वन)

राउत ने आगे कहा कि अगर उसे (कंगना) लगता है कि मुंबई पुलिस उसकी सुरक्षा नहीं कर सकती है तो मुंबई में उसकी सुरक्षा करने के लिए हिमाचल की पुलिस तो नहीं आएगी इससे अच्छा है वह हिमाचल में ही रहे।

लखीमपुर खीरी: तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

राउत ने कहा, ‘करोना कॉल में मुंबई पुलिस के 50 से ज्यादा जवान ऑन ड्यूटी कोरोना के शिकार हुए और शहीद हो गए और आप उस पर इल्जाम लगा रही हैं। मुझे लगता है यह वह नहीं बोल रही उसके मुंह से कोई बुलवा रहा है।’

सुप्रीम कोर्ट ने NEET और JEE मेन्स परीक्षा पर रोक की पुनर्विचार याचिका की खारिज

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर बताया जा रहा है मुझे लगता है की यह मुंबई और मुंबई पुलिस को बदनाम करने की बहुत बड़ी साजिश है और यह राजनीतिक साजिश है। सबसे पहले मुंबई से फाइनेंस सेंटर हटा दिया गया। अब मैं सुन रहा हूं कि कुछ लोग मुंबई से फिल्म सिटी को भी हटाना चाह रहे हैं। यह जो माहौल बनाया जा रहा है, यह बहुत खतरनाक है और जो राजनीतिक दल ऐसे लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं वह महाराष्ट्र के दुश्मन हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान सही समय पर, 29 नवंबर से पहले पूरा होगा चुनाव

राउत ने आगे कहा कि जो देश का आर्थिक केंद्र है उसकी तुलना अगर आप पीओके से कर रहे हैं, इसका मतलब आपका कुछ एजेंडा अलग है। जिसे कुछ लोगों से पकड़ कर चलाया जा रहा है। अगर कंगना रनौत को कोई नेता बनाना चाहता है, यह उसकी मजबूरी है। लेकिन अगर कोई इस तरह से महाराष्ट्र पर कीचड़ उछालेंगे तो मैं बोलूंगा हमारी पार्टी के लोग बोलेंगे। कंगना रनौत मुंबई आती हैं तो विरोध करना या नहीं करना यह आगे की बात है। अब तक हमने अपने गुस्से पर संयम रखा है।

Exit mobile version