• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह की बढ़ी मुश्किल, पीड़िता से मैच हुआ DNA सैंपल

Writer D by Writer D
02/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
Nawab Singh

Nawab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज नाबालिग रेप कांड में नया खुलासा हुआ है। रेप के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह (Nawab Singh) का डीएनए सैंपल पीड़िता से मैच कर गया है। पीड़ित लड़की की ओर से लगाए गए आरोप सही साबित हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में नवाब सिंह यादव को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता के आरोप के बाद नवाब सिंह का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजीटिव आई है। इस बात की जानकारी एसपी अमित कुमार आनंद ने दी है।

पीड़िता ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई थी। साथ ही सपा नेता नवाब सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी नवाब सिंह को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस पीड़ित लड़की का मेडिकल भी कराया था। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की थी।

इस रेपकेस में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया है। बुआ पर आरोप है कि वही लड़की को नवाब सिंह (Nawab Singh) के पास ले गई थी। जब सपा नेता पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा था तो बुआ कमरे के बाहर ही खड़ी थी। पीड़ित लड़की ने बुआ से बचाने को कहा, तो वह चुपचाप रही। पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने बुआ को भी अरेस्ट कर लिया था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि नवाब सिंह यादव ने उसे तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसी झांसे में आकर वह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय गई थी। वह कॉलेज रात 11 बजे पहुंची थी। वारदात के बाद उसने बुआ का मोबाइल लिया और फोन कर पुलिस को पूरी बात बताई। थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें नवाब सिंह (Nawab Singh)  आपत्तिजनक स्थिति में कमरे में दिखाई देता है।

आरोपी बुआ पहले से नवाब सिंह (Nawab Singh) को जानती थी

आरोपी बुआ ने शुरुआत में पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की। उसने आरोप लगाया कि सपा नेता (Nawab Singh) को ही फंसाया जा रहा है। बुआ कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में हुई थी। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी एक बेटी और एक बेटा है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति से रिश्ते खराब हो गए थे। आरोपी बुआ नवाब सिंह (Nawab Singh) को सात साल से जानती थी। वहीं, इस पूरे मामले में बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि नवाब सिंह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी है।

Tags: crime newskannauj newskannauj rape caseNawab Singh
Previous Post

अवामी लीग नेता हाजी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार

Next Post

‘… अगर कोई दोषी है तो भी घर नहीं गिराया जा सकता’, बुलडोजर एक्शन पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Next Post
Supreme Court

'... अगर कोई दोषी है तो भी घर नहीं गिराया जा सकता', बुलडोजर एक्शन पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए के ओडीओपी निर्यात कर रहा है: सीएम योगी

24/01/2024
tejpatta benefits

टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी है तेजपत्ता, जानें फायदे

22/08/2021
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

छात्रनेता को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार, असलहा भी बरामद

27/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version