• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर बवाल: लखनऊ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने संभाली जांच की कमान

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Kanpur ruckus
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर देहात। जनपद के बेकनगंज में हुई हिंसा (Kanpur ruckus) की जांच के लिए लखनऊ से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) को भेजा गया है। शुक्रवार रात अजय पाल कानपुर पहुंच कर अफसरों के साथ बैठक की। इलाके का भ्रमण करके पूरे मामले को समझा। देर रात तक उनकी मॉनीटरिंग में ही आरोपियों के खिलाफ एक ऑपरेशन देर रात में ही शुरू कर दिया।

हिंसा (Kanpur ruckus) मामले में अब तक 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं। दो FIR पुलिस ने दर्ज की हैं। एक यतीमखाना के पास चंदेश्वर हाते में रहने वाले लोगों ने दर्ज करवाई है। तनावपूर्ण स्थिति के बीच रात 2 बजे यतीमखाना की सड़क पर पुलिस कमिश्नर और डीएम ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस कमिश्नर विजय मीणा ने बताया कि अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमें अभी तक जो फोटो और वीडियो मिले हैं उसके जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। 45 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिंसा के 24 घंटे पहले की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही

पुलिस का कहना है कि कानपुर हिंसा में कई नेता जांच के दायरे में हैं। नेताओं ने सियासी लाभ लेने की साजिश रची थी। घटना के 24 घंटे पहले की कॉल डिटेल्स कुछ नेताओं की पुलिस खंगाल रही है। बुलडोजर की कार्रवाई के खौफ से गिरफ्तार लोग हिंसा के पीछे की वजह कबूल रहे हैं। उधर, अन्य इलाकों में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। युवाओं के जमावड़े वाली जगह पर कुछ बवाल हुआ तो इसके जिम्मेदार थानेदार होंगे।

हिंसा में शामिल लोगों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। दरअसल, CM योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर देर रात हाई लेवल मीटिंग के बाद यह आदेश दिया है। 3 जून को बेकनगंज इलाके के यतीमखाना बाजार में जुमे की नमाज के बाद करीब 1,000 लोगों ने 5 घंटे तक उपद्रव किया। पथराव, तोड़फोड़ करते हुए दुकानों को लूट लिया गया। पुलिस को उन्हें रोकने लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

कानपुर बवाल: अबतक 40 गिरफ्तार, मास्टर माइंड जफर हयात की तलाश जारी

दंगे के दौरान यहां से करीब 50 किमी दूर कानपुर देहात के परौंख गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद थे। साथ में, PM नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ भी थे। बताया जा रहा है कि इस हिंसा की असल कहानी आज से ठीक 9 दिन पहले शुरू हो गई थी।

Tags: ips ajay pal sharmakanpurkanpur newskanpur rukcuskanpur violenceup news
Previous Post

गोरखपुर पहुंचे राष्ट्रपति का सीएम योगी ने किया स्वागत, राज्यपाल भी रही मौजूद

Next Post

कानपुर बवाल: मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी लखनऊ से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
Tribal
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
National Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में दिखेगा लघु भारत का भव्य नजारा

14/11/2025
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

14/11/2025
Next Post
Kanpur ruckus

कानपुर बवाल: मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी लखनऊ से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एके शर्मा से की मुलाकात, निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग

28/08/2024

यमुना के तटवर्ती गांवों के बाशिंदों को ऊंचाई पर करें विस्थापित : योगी

09/08/2021
Hazrat Ali Dargah suffered heavy damage due to the earthquake.

भूकंप से हजरत अली की दरगाह तबाह, मंजर देख दुनियाभर के मुस्लिम मायूस

03/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version